फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छत पर मोबाइल देख रहे किशोर को लाठी-डंडों से पीटा, घायल

Sat, 13 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के राजा कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोर को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबे पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायल किशोर की मां ललिता पत्नी बपुल साना ने न्यूरिया थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात उसका पुत्र राहुल अपने ताऊ की छत पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाले अजय विश्वास, विपुल और नारायण हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर छत पर चढ़ गए और अचानक राहुल की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें