फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रपटा पुल से फिसलकर गिरा किशोर, ग्रामीणों ने डूबने से बचाया

Sun, 07 Sep 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गांव बरोठा में चारा लेने गया गांव बरोठा के अंकित (16) रपटा पुल पार करते समय पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव बरोठा निवासी प्रहलाद का पुत्र अंकित भार्गव रविवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकला था। गांव के बाहर निघासन मार्ग पर बने रपटा पुल को पार करते समय उसका पैर अचानक फिसल गया।
देखते ही देखते अंकित तेज बहाव में बहकर गहरे पानी में चला गया। यह देख गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद गांव के सरोज, सुमित, उत्तम और अय्यूब ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और मशक्कत के बाद अंकित को बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर सीएचसी निघासन पहुंचे। यहां डॉ. मुनीश वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. मुनीश ने बताया कि किशोर को गंभीर स्थिति में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें