फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दाखिला लेने स्कूल जा रहे छात्र की बस की टक्कर से मौत, साथी जख्मी

विज्ञापन
शोकाकुल परिज। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। गोला थाने के ग्राम चौरठिया निवासी बाइक सवार छात्र को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, छात्र 11वीं में प्रवेश लेने के लिए गोला जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम चौरठिया निवासी नौशाद का पुत्र शहनवाज (18) गांव निवासी अपने साथी शाकिब (18) पुत्र हफीजुल्ला के साथ बाइक से गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में लखीमपुर रोड, तेंदुआ गांव के संपर्क मार्ग पर बस से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस से गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां डॉक्टरों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल शाकिब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसा होते ही चालक, बस लेकर मौके से भाग निकला। हादसा एक निजी बस से होना बताया जा रहा है। शहनवाज अपने तीन भाइयों जुल्फिकार और नावेद अली में सबसे बड़ा था। पिता नौशाद अली कश्मीर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जो मुहर्रम पर कश्मीर से घर आए हुए हैं।
विज्ञापन

हादसे में जवान बेटे की मौत पर पिता व मां वकीला सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली गोला के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि बस चिह्नित कर ली गई है। एक की मौत हो गई, वहीं घायल का इलाज किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शोकाकुल परिज। संवाद

शोकाकुल परिज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें