फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी आस्था, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे मंदिर

Thu, 30 Jul 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सावन के पहले दिन भुई फोरवानाथ मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। शहर के प्राचीन शिव मंदिर भुई फोरवानाथ में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन


बेलरायां। कस्बे के मंदिरों के शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, धतूरा ,पुष्प अर्पित कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्राचीन श्री भृत्यहरिनाथ, क्लेशहरण सहित सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। वन विभाग शिवमंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र ने बताया कि सावन माह में मंदिरों के शिवलिंग की मन से पूजा पाठ करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें