फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लालपुर में दबिश के दौरान अभद्रता के आरोप में दरोगा व दो सिपाही निलंबित

Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। लालपुर गांव में दबिश के दौरान महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोपों के बाद पुलिस महकमे ने सख्त रुख अपनाया है। मैगलगंज कोतवाली में तैनात दरोगा चरन सिंह और कांस्टेबल जानी व विष्णु को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरोगा और दोनों सिपाही सिविल कपड़ों में एक मकान में दबिश देने गए थे। इस दौरान मकान में मौजूद महिलाओं ने उनके खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर तीनों कर्मियों को निलंबित किया। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें