बताते हैं कि ग्राम बिलहरी निवासी अंचल कुमार शुक्ला अपने छोटे भाई अनुराग शुक्ला के साथ खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। अंचल कुमार का 7 वर्षीय बेटा सूर्यांश उन्हें खेत पर खाना देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे घेर कर हमला करके नोच डाला। बच्चे को कुत्तों से घिरा देख राहगीरों ने उसे जब तक बचाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूर्यांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बालक की हुई अचानक मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने बच्चों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।