फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल के आईसीयू में जाने से मना करने पर गार्ड और तीमारदारों में हाथापाई

Sat, 31 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट के बाहर बैठे कर्मचारी। स्रोत :अस्पताल
विज्ञापन
ओयल। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में न जाने देने पर तीमारदार और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर हाथापाई भी हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन

अस्पताल के एक संविदा डॉक्टर के बाबा आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। शनिवार को डाॅक्टर उन्हें देखने आईसीयू वार्ड गए। उनके साथ मौजूद चार-पांच अन्य लोगों को सिक्योरिटी गार्ड विवेक कुमार ने अंदर जाने से मना कर दिया। इससे उनके बीच बहस होने लगी। मामला बिगड़ता देख सिक्योरिटी गार्ड सीएमएस ऑफिस में शिकायत करने गए। आरोप है कि गार्ड के वापस आने पर तीमारदारों ने मारपीट की। इसकी खबर अन्य गार्डों व सफाई कर्मियों को मिली तो सभी वहां पहुंच गए।
उधर तीमारदारों के पक्ष ने गार्ड व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला एकबार फिर सीएमएस ऑफिस पहुंचा। वहां दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया। हालांकि बात नहीं बनने पर दोनों पक्ष अपनी-अपने शिकायत लेकर थाना खीरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दोनों पक्षों को समझाया गया है, सभी थाने पर अपना फैसला कराना चाहते थे। इसलिए दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने गए हैं।
डॉ. आरके कोली, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें