फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की सीढ़ी से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सीढ़ी से पैर फिसलने से गिरकर घायल हुए एक सेवानिवृत्त फौजी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया ने बताया कि पुत्र अनूप भदौरिया (30) आर्मी में सिपाही था। आठ जनवरी को उसने फौज से बीआरएस लिया था। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह घर के बाहर का बल्ब जलाने के लिए छत पर चढ़ा था। स्विच जलाकर लौटा तो इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके नाक, कान और मुंह से काफी खून बहने लगा। गंभीर अवस्था में उसे सीएसची ले जाया गया। वहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग पुत्र को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में लखाही के पास पुत्र ने दम तोड़ दिया। मृतक अनूप पत्नी और दो वर्ष की बेटी छोड़ गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें