फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलुआपुर गांव के बाहर बाग में मिला दवाओं का ढेर

विज्ञापन
धौरहरा के कलुआपुर बाग में पड़ी  भारी मात्रा में सरकारी दवाएं। ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र के एक गांव के बाहर बाग में कुछ सरकारी दवाओं के ढेर पड़े मिले हैं। ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक धौरहरा को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अधीक्षक ने दवाओं के नमूने लेकर जांच शुरू कराई है। लगभग सभी दवाएं एक्सपायर्ड हैं, जिन्हें नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील के मैला कलुआपुर गांव के पूरब सत्यनारायण मौर्य के बाग में लगी झाड़ियों के बीच सरकारी दवाओं का ढेर पड़ा मिला है। बाग मालिक सत्यनारायण मौर्य ने इसकी सूचना धौरहरा सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रवि सिंह सहित सीएमओ डाॅ. संतोष कुमार गुप्ता को दी।
सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रवी सिंह ने बताया कि आइब्रूफेन टेबलेट, ऑसिक्लोफिनेक टेबलेट, डाइसाइक्लोमाइन टेबलेट, आइरन एंड फोलिक एसिड टेबलेट, त्रिफला जोल सिरप, आयरन फोलिक एसिड सिरप, निश्चय किट, मैट्रोनिडाजोल सिरप, विटामिन सी टेबलेट, डाइक्लोफेनिक सोडियम इन्जेक्सन, क्लिडामामाइसिन एड क्लोट्रिमाजोल टेबलेट, ओमेप्राजोल टेबलेट, पैरासीटामाॅल एन्फ्लुएजन टेबलेट और लीमीप्राइड टेबलेट आदि दवाएं मिली हैं। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. रवि सिंह ने बताया कि बाग में मिली सरकारी दवाएं एक्सपायर्ड हैं। यहां किसने डालीं, ययह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें