फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाखों रुपये के मोबाइल डिस्प्ले समेत एक नेपाली को पकड़ा

Thu, 29 May 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में बरामद की गई मोबाइल डिस्प्ले। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर अवैध रास्तों से कैलाली की गोदावरी नगर पालिका के एक घर में रखे गए लाखों रुपये के मोबाइल डिस्प्ले समेत नेपाल पुलिस ने एक युवक को छापा मारते हुए गिरफ्तार किया है। जिसका सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

कैलाली जिले की मालाखेती पुलिस डीएसपी रण हादुर चंद व एसआई गजेंद्र बहादुर चंद के नेतृत्व में गोदावरी नगर पालिका के वार्ड दो के घर में छापा मारा। यहां किराये पर रह रहे मान बहादुर वली निवासी अलीताल डडेलधुरा के कमरे से भारतीय क्षेत्र से अवैध तरीके से बिना भंसार के लाकर छिपाकर रखे गए 2825 पीस मोबाइल डिस्प्ले बरामद हुए हैं। इसके कोई कागजात वह नहीं दिखा सका। पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत 42 लाख 97 हजार रुपये आंकते हुए उसका सीजर बनाकर धनगढ़ी कस्टम के सुपुर्द किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें