फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह में सजी सुरों की महफिल

विज्ञापन
जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के मौके पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजसेवी संस्था जेसीआई की ओर से जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह में तीसरे दिन एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 60 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

एकल गायन प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों का चयन फाइनल मुकाबले के लिए हुआ। फाइनल मुकाबले में जूनियर वर्ग में अल्तमश खान विजेता बने। जितेश उपविजेता व ईशान यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वैष्णवी अवस्थी विजेता बनीं। समीर आबिदिन उपविजेता व वैष्णवी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष वर्ग में फैज विजेता, हिमांशु गुप्ता उपविजेता व शिवांश तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
निर्णायक मंडल में चंदन अर्जुन मिश्रा, डॉ. रुचि रानी गुप्ता व जसविंदर कौर शामिल रहीं। विश्वास सेठ व दिलीप बरनवाल के निर्देशन व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल सेठ और कुलदीप गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए आयोजन का संचालन मीडिया प्रभारी व पूर्वाध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह ने किया। संस्था अध्यक्ष शुभम टंडन, सचिव राहुल अग्रवाल, चेयरपर्सन जसप्रीत छाबड़ा, सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल व सप्ताह प्रभारी अमित मिश्रा की देखरेख में प्रतियोगिता देर रात तक चली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक स्वामी विक्रम सचदेवा समेत बड़ी संख्या में लोग व संस्था सदस्य मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के मौके पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभाग

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के मौके पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभाग

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के मौके पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें