फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वकील पर हुए हमले को लेकर तहसील के अधिवक्ता लामबंद

विज्ञापन
तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मितौली। मोहम्मदी के अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मितौली के वकील भी लामबंद हो गए हैं। तहसील बार एसोसिएशन मितौली के अधिवक्ताओं ने एसडीएम मितौली को ज्ञापन देकर शुक्रवार को एक दिन का अवकाश रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहम्मदी के अधिवक्ता कुलदीप सिंह पर हुए जानलेवा हमले का मुद्दा छाया रहा। सर्वसम्मति से मोहम्मदी के अधिवक्ताओं को समर्थन देने पर सहमति बनी। साथ ही शुक्रवार को एक दिन अवकाश पर रहने का एलान किया गया।
अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र व महामंत्री विनीत कुमार पांडे की अगुवाई में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा, मुकेश अवस्थी, विवेक शुक्ला, सत्यप्रकाश शुक्ला, रघुवंश त्रिवेदी, नागेंद्र दीक्षित, असफाक अली, अवधेश वाजपेई आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




तहसील में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी
मोहम्मदी। तहसील में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं की मांग है कि अधिवक्ता कुलदीप सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। संवाद

तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें