फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बंद सराफा कारोबार

Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूराे गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
सराफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर का सराफा व्यापार एक माह से बंद है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की है। किंतु केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूूटी वापस न लेना व्यापारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। व्यवसायी विभिन्न प्रकार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। धरनास्थल पर सुबह से लेकर शाम तक सराफा व्यवसायी और आभूषण कारीगर अपना कारोबार बंद रखकर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के विश्वनाथ राजपूत आदि व्यवसायियों ने कहा कि बंदी के चलते रोजी रोटी का संकट आ गया है। किंतु परिणाम चाहे कुछ हो आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर श्याम राजपूत, विवेक गुप्ता, श्यामनरायन सोनी, सुरेश राजपूत, शिवकुमार सोनी, शशि मराठा, दुर्गेश सोनी, पंकज राजपूत, सहदेव टंडन आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें