फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल में घुसा लंगूर, बच्चों में मची भगदड़

Sun, 13 Sep 2026 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूल में घुसा लंगूर। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
मझगईं। दौलतापुर स्थित संविलियन विद्यालय नौगवां में सफेद लंगूर के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। लंगूर को देखते ही परिसर में खेल रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। बच्चे डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर दिया और मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा दिया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, यह लंगूर कई दिनों से इलाके में उत्पात मचा रहा है। अब तक कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें नोच चुका है। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि लंगूर के स्कूल में घुसने की जानकारी मिली है। बंदरों को पकड़ने वाली टीम से जल्द लंगूर को पकड़वा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें