फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामापुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग

Sun, 13 Sep 2026 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी आग। स्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे रामापुर कस्बे की बाजार में शनिवार दोपहर वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से शोरूम, पीछे का गोदाम और ऊपर की दोनों मंजिलों पर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घर में रखी नकदी, जेवरात और फर्नीचर भी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
शोरूम के कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले आग विकराल हो गई। शोरूम स्वामी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि अचानक शोरूम से धुआं और ऊंची लपटें निकलती दिखाई दीं। आग में दर्जनों फ्रिज, एलईडी टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, अलमारी और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, शोरूम के ऊपरी हिस्से में मालिक का परिवार रहता था। आग की जानकारी होते ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि घटना की सूचना पर दमकल और फायरकर्मियों को भेजा गया था। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें