फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीआईसी में जल्द बनेगा मिनी इनडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर काॅलेज लखीमपुर के बच्चे भी खेलकूद में माहिर हों, इसके लिए जल्द मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसको लेकर शासन स्तर से धनराशि की मंजूरी मिल चुकी है। स्कूल में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। विभाग को पहली ग्रांट के रूप में 2.16 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों को अब मिनी इनडोर स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। स्टेडियम के निर्माण को लेकर शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डीआईओएएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में विभिन्न इनडोर खेल जैसे बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, और हैंडबॉल आदि आयोजित किए जा सकेंगे।
यहां पर तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह के स्टेडियम में आमतौर पर खेल के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसमें लाइट, साउंड सिस्टम और प्रोजेक्शन सिस्टम आदि शामिल होता है। यह कार्य सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है।
विज्ञापन


बताया कि इस तरह के स्टेडियम के निर्माण के बाद निश्चित तौर पर खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। यहां पर खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, चेंजिंग रूम, और शौचालय जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इतना ही नहीं इनडोर स्टेडियम में आमतौर पर दर्शकों के लिए बैठने की जगह, शौचालय और भोजन की सुविधाएं होंगी। फिलहाल निर्माण कार्य की खबर से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें