फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लालता मार्केट की चार दुकानों में भीषण आग

Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुकानों में जला सामान। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। कस्बे की मुख्य बाजार लालता मार्केट में चार दुकानों में भीषण आग लग गई। आग में कपड़ों की तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि एक मोबाइल शॉप में मामूली नुकसान हुआ। भुक्तभोगियों ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव लौकिहा निवासी अभिषेक, पंकज गिरि तथा ओदरहना निवासी इदरीश ने बताया कि लालता मार्केट में उनकी साड़ी और कपड़ों की दुकानें हैं। बृहस्पतिवार देर रात दुकानों में आग लग गई। उनका कहना है कि दुकानों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, केवल सोलर पैनल लगे हैं।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें पड़ोस की मोबाइल दुकान तक पहुंच गईं। दुकानदार अतुल गुप्ता ने लोगों की मदद से कुछ सामान बचा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की दो यूनिट मौके के लिए रवाना हुईं थीं। आग पर काबू पाने के बाद गाड़ियां वापस आ गईं। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें