फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर में सामान की सुरक्षा के लिए बनेगा लॉकर रूम

Tue, 20 Jan 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के शिव मंदिर कॉरिडोर में निर्माणाधीन तीन मंजिला यात्री हाॅल। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर से शहर की रौनक, विकास और अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी तो बढ़ेगी ही। साथ ही यहां आने वाले दर्शनार्थियों के सामान की सुरक्षा का भी इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह और अजय प्रताप सिंह की देखरेख में महाशिवरात्रि से पूर्व लगभग कार्य पूर्ण कर लेने की कवायद जारी है। हालांकि, निर्धारित निर्माणावधि मार्च में पूर्ण हो रही है। कॉरिडोर में मुख्य द्वार तीन मंजिला यात्री हाॅल बनवाया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा दर्शनार्थियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर रूम बनाया जाएगा।

जिस स्थान से परिक्रम पथ शुरू होगा, उसी से सटा हुआ टेंपल कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसमें मीटिंग हॉल, सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम बनेगा। वीआईपी द्वार के बगल में अतिथिगृह, तीर्थ के दक्षिण की ओर अग्निहोत्री धर्मशाला स्थान के भूखंड पर बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। वहां से कॉरिडोर परिसर एवं परिक्षेत्र की बिजली व्यवस्था संचालित की जाएगी। जेई नितिन सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व काफी हद तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दिन और रात में अलग-अलग शिफ्टों में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें