फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित मछली की बड़ी खेप पकड़ी गई

Sun, 17 May 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा/धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के धनगढ़ी क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाई जा रही प्रतिबंधित मछली बरामद की है। पुलिस ने मछली से भरी पिकअप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र से बिना भंसार (कस्टम ड्यूटी) चुकाए अवैध रास्ते से धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड नंबर-10 स्थित जुगेड़ा कटान क्षेत्र में मछली लाई जा रही थी।
कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि जुगेड़ा थाना पुलिस की गश्ती टीम शुक्रवार शाम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान कटान क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से भारी मात्रा में भारतीय मछली बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से नेपाल लाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से पिकअप और चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार जब्त की गई प्रतिबंधित मछली की बाजार कीमत करीब 2.88 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि पिकअप की कीमत लगभग 18 लाख नेपाली रुपये बताई जा रही है।
नेपाल में भारत से मछली के आयात पर प्रतिबंध है। कार्रवाई के बाद बरामद मछली को स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने चालक और पिकअप को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कैलाली कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें