फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअरों के झुंड ने बर्बाद की गन्ने की फसल

Fri, 04 Sep 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया कलां। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर ढाका में जंगली सूअरों के झुंड ने खेत में खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान जरनैल सिंह का आरोप है कि जंगल से निकलकर आए जंगली सूअरों ने गन्ने की फसल को मुंह से काटकर बर्बाद कर दिया। इससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान जरनैल सिंह ने बताया कि करीब 10-15 दिन पहले भी जंगली सूअरों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचा था। उस समय भी सूअरों ने गन्ने की खड़ी फसल को काटकर नष्ट कर दिया था। बीते बुधवार को एक बार फिर सुअरों का झुंड खेतों में पहुंच गया और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। जरनैल सिंह ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें