फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में फंसकर एक गुलदार की मौत

विज्ञापन
गुलदार के शव को ले जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बुधवार को वनकर्मियों ने बचाई थी एक गुलदार की जान
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के घोड़ा-घोड़ी नगर पालिका के झिरोखा सामुदायिक वन में शिकारियों के फंदे में फंसे एक गुलदार की मौत हो गई। बताया गया कि सूचना देने के बावजूद वनकर्मियों के देर से पहुंचने के कारण गुलदार की मौत हो गई। यहां बता दें कि बुधवार को शुक्लाफांटा क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता के चलते फंदे में फंसे गुलदार की जान वनकर्मियों ने बचा ली थी।
नेपाल के कैलाली जिले की घोड़ा-घोड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर दस में स्थित झिरोखा सामुदायिक वन में शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार को लगाए गए फंदे में एक गुलदार फंस गया। वन डिवीजन कार्यालय पहलवानपुर के गोकुल रिजाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में एक गुलदार के फंसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वनकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था, लेकिन टीम के देरी से पहुंचने के कारण गुलदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के शव को कब्जे में लेकर डिवीजन वन कार्यालय पहलवानपुर के कार्यालय में रखा गया। बाद में मुचलका भरकर उसके शव को मिट्टी में ही दफना दिया गया। वन अधिकारियों का कहना है कि फंदा लगाने वाले शिकारियों की तलाश की जा रही है, जबकि बुधवार को शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज पार्क में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में एक गुलदार फंस गया था, जिसको वनकर्मियों ने बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें