मझगईं। नौगवां कस्बे में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ग्रामीण के घर बंदरों के झुंड ने धावा बोलते हुए उसका मोबाइल चकनाचूर कर दिया। इससे बंदरों के भय से ग्रामीण परेशान हैं।
कस्बा नौगवां में बंदरों का आतंक कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को दो साल से भुगतना पड़ रहा है। नौगवां निवासी दुर्गेश के घर में घुसकर बंदरों के झुंड ने तख्त पर रखा मोबाइल उठाकर पटक दिया।
फोन चकनाचूर हो गया। आए दिन बंदरों का झुंड लोगों का नुकसान कर रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से नौगवां कस्बा में हिंसक बंदरों के झुंड को पकड़कर निजात दिलाने की मांग की है। संवाद