फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ियों के जत्थे

विज्ञापन
छोटी काशी के लिए लखीमपुर की गोला रोड हाईवे से गुजरता कावंड़ियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों भुईफोरवनाथ और जंगली नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर शिवलिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। इसके अलावा निघासन रोड स्थित लिलौटीनाथ, ओयल के मेंढक मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

भुईफोरवनाथ मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं थीं, जिससे व्यवस्था सुचारू रही। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल और बेल पत्री चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर शिव जयकारों से गूंज उठे।


भुईफोरवनाथ मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरि ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिरों में पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी ने भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ियों का उत्साह चरम पर


भगवान शिव के भक्तों का उत्साह चरम पर है। शहर के बाहर हाईवे पर सोमवार को कांवड़ियों के जत्थे भक्ति और उत्साह के साथ देखे गए। लखीमपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए ये कांवड़िये गोला में जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं। रास्ते में बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों का कारवां आगे बढ़ता रहा। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह कांवड़ियों के लिए पानी, भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की।

छोटी काशी के लिए लखीमपुर की गोला रोड हाईवे से गुजरता कावंड़ियों का जत्था। संवाद

छोटी काशी के लिए लखीमपुर की गोला रोड हाईवे से गुजरता कावंड़ियों का जत्था। संवाद

छोटी काशी के लिए लखीमपुर की गोला रोड हाईवे से गुजरता कावंड़ियों का जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें