फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ज्यादातर रोडवेज बसों ने लंबे रूट पर भरी रफ्तार, लोकल सफर बेपटरी

Wed, 11 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। भैया दूज पर भाइयों के घर जाने के लिए निकली बहनों और दूसरे यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से परेशानी उठानी पड़ी। गोला और लखीमपुर डिपो की ज्यादातर बसें दिल्ली समेत दूसरे लंबे मार्गों पर भेज दी गईं। इससे स्थानीय मार्गों पर बसों की उपलब्धता घट गई और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गोला डिपो से करीब 40 बसें दिल्ली और आठ से दस बसें कानपुर, हरिद्वार समेत दूसरे लंबे मार्गों पर भेजी गईं। इसका असर गोला, पलिया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सिकंदराबाद, मैगलगंज, अमीरनगर और संसारपुर मार्गों पर पड़ा।
दीपावली के बाद दो दिन तक यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन बुधवार को भैया दूज पर अचानक भीड़ बढ़ गई। ऐसे में लोकल मार्गों पर बसों की कमी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। मोहम्मदी-पवायां के करीब 30 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भी बसें कम होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गोला डिपो के प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि लंबे मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसें वहां भेजी गई हैं। स्थानीय मार्गों पर सामान्य दिनों में यात्रियों की संख्या कम रहती है। त्योहार पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
-
लखीमपुर डिपो की बसें भी दिल्ली में फंसीं
लखीमपुर डिपो से मंगलवार रात छह बसें दिल्ली भेजी गई थीं, लेकिन बुधवार तक वे नहीं लौटीं। ज्यादातर बसें रास्ते में जाम में फंसी थीं। इसके बाद तीन और बसें दिल्ली भेजी गईं। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि लखनऊ मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। इस मार्ग पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए। तीन ग्रामीण मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई गईं।

बसों से 30 से 35 लाख रुपये आय की उम्मीद
गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि भैया दूज पर बुधवार को गोला डिपो की बसों से 20 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इससे करीब 20 से 25 लाख रुपये आय होने का अनुमान है। वहीं, लखीमपुर डिपो की बसों से 11 हजार से अधिक यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। इससे 12 से 13 लाख रुपये आय का अनुमान है।


गोला में मेरी ससुराल है। भैया दूज पर पत्नी को लेकर वहां जाना था, लेकिन रोडवेज पहुंचने पर बस नहीं मिली। एक घंटे बाद बस मिलने की बात कही गई। बसों की कमी से काफी परेशानी हुई।
-अनिल कुमार, सुआगाड़ा

भैया दूज पर रोडवेज बसों में काफी भीड़ रही। लखीमपुर से धौरहरा तक खड़े होकर सफर करना पड़ा। वापसी में भीड़ कम होने से थोड़ी राहत मिली।
-राजकमल, गंगोत्री नगर


मैगलगंज से लखीमपुर मार्ग पर कई रोडवेज बसें चलती हैं, लेकिन बुधवार को दो घंटे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। मजबूरी में निजी बस से सफर करना पड़ा।
-राजेंद्र प्रसाद, औरंगाबाद
-
भैया दूज पर पत्नी को लेकर शाहजहांपुर के निगोही स्थित ससुराल जाना था। रोडवेज पर बसों की कमी और भीड़ देखकर बाइक से जाने का फैसला लिया।
-सुनील प्रजापति, अर्जुनपुरवा

निजी बसों और ट्रेनों में भी रही भीड़
रोडवेज बसों की कमी का असर निजी बसों पर भी दिखा। पलिया, तिकुनिया, गौरीफंटा और संपूर्णानगर मार्गों पर निजी बसें यात्रियों से भरी रहीं। ट्रेनों में भी भीड़ रही। यात्रियों को चढ़ने तक के लिए जूझना पड़ा।

-
अमीरनगर में जाम से घंटों फंसे वाहन
अमीरनगर। भैया दूज पर बुधवार को खरीदारी और आवागमन बढ़ने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे भी प्रभावित रहा। कार सवारों समेत दूसरे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। संवाद
-
भारत-नेपाल सीमा पर महिलाओं को मिली मुफ्त बस सेवा
धनगढ़ी (नेपाल)। भैया दूज पर सीमा क्षेत्र के यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुविधा के लिए नवजीवन अस्पताल, धनगढ़ी ने एट्रिया ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से मुफ्त बस सेवा संचालित की। बसें भारत-नेपाल सीमा के डोके बाजार से एट्रिया बाजार तक चलाई गईं। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी। इस पहल से यात्रियों को सुविधा मिली। महिलाओं ने इसकी सराहना की। संवाद

पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद

पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद

पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद

पलिया के प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें