फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौथे बड़े मंगल पर आस्था का सैलाब

Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जिले भर के हनुमान मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। मंदिरों में हवन, पूजन और सुंदरकांड पाठ आदि के भक्तिमयी कार्यक्रम हुए। जगह-जगह भंडारे के आयोजन हुए। सड़कों पर लोगों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ रही।
निघासन। झंडी चौकी इंचार्ज दुर्गेश शर्मा की ओर से एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड पाठ व भजन-कीर्तन के आयोजन किए गए। संवाद
विज्ञापन

पसगवां। जेठ माह के चौथे मंगलवार को सीएचसी गेट पर अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा की टीम ने और कुतुबापुर पुल पर जसमढ़ी के प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। इसके अलावा जंगबहादुरगंज में कई स्थानों पर शरबत पिलाया और भंडारे का आयोजन किया। संवाद
धौरहरा। कफारा के प्रसिद्ध श्री लीलानाथ मंदिर से श्री हनुमत पदयात्रा निकली। 15 किलोमीटर दूर शारदानगर बालाजी मंदिर पहुंची श्री हनुमत पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्री महावीर बजरंग बली को सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया। यात्रा में मुख्य रूप से कौशल तिवारी, महेश गंभीर, राकेश मिश्रा,धौरहरा पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मितौली। कस्बे में विभिन्न जगहों पर स्टाॅल व पंडाल लगाकर पूड़ी सब्जी, छोला चावल, शरबत के भंडारे आयोजित किए गए। ओम प्रकाश पाल और विकास वर्मा ने अपने आवास पर छोला चावल का भंडारा, मेडोलक्स हॉस्पिटल पर डॉ. अनिल राज ने पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया। संवाद

विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विकास भवन के सामने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें