फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंखे हैं नहीं, एसी भी खराब, मरीज के साथ पस्त हो रहे तीमारदार

Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पुरुष आर्थो वार्ड में मरीज को हाथ से पंखा चलाकर हवा करती तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करोड़ों की लागत से बने जिला अस्पताल की हालत कुछ ही सालों में खराब हो गई है। अस्पताल में लगीं लिफ्ट सहित वार्डों व अन्य कई जगहों पर सेंट्रल एसी काफी समय से खराब है। इससे मरीजों को इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, ब्लड बैंक व पैथोलाॅजी में एसी न चलने से मरीजों सहित मशीनों पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पुरुष आर्थों वार्ड, ब्लड बैंक व पैथोलॉजी सहित कई वार्ड में काफी समय से सेंट्रल एसी का प्वाइंट खराब है। वातानुकूलित वार्ड होने के कारण यह वार्ड पूरे बंद हैं और इनमें महज एक आध पंखे लगे हैं। इससे पूरे वार्ड में उमस भरी रहती है।
यही हाल ब्लड बैंक सहित पैथोलॉजी का है। एसी न चलने से पैथोलॉजी व ब्लड बैंक की न सिर्फ मशीनों, बल्कि रक्त देने आए रक्तदाता भी कई बार गश खाकर गिर चुके हैं। बीते कुछ सहम पहले गर्मी की वजह से यहां एक रक्तदाता बेहोश होकर गिर गया, इससे उसके सिर पर गंभीर चोट भी लग गई थी। काफी समय से सेंट्रल एसी खराब पड़ी हुई है और अस्पताल प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को भी मरीज होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेंट्रल एसी कई जगहों पर सही कराई जा चुकी है। अगर कहीं एसी नहीं चल रही है तो उसे सही कराया जाएगा। रक्त दाता के गिरने की अन्य वजह हो सकती हैं।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें