फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जले

Wed, 06 Jan 2016 09:49 PM IST
भूपतिपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गुलौला गांव निवासी गुरुबख्श सिंह के पशुबाड़े में बीती रात अचानक आग लगने से दो बैल और एक भैंस जिंदा जल गईं। अग्निकांड में दो साइकिलें, चारपाई, बिस्तर और बाड़े में रखा अन्य सामान भी जल गया। ग्रामीण बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

गुलौला गांव निवासी गुरुबख्श सिंह बीती रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 11 बजे घर के बाहर बने जानवरों के बाड़े में अचानक आग लग गई। बाड़े में काफी मात्रा में सूखी लकडिय़ां भी रखीं थीं। इससे आग ने जल्दी ही विकराल रूप ले लिया। पास में रहने वाले लोगों ने जब पशुबाड़े को जलते हुए देखा तो उन्होंने  गुरुबख्श सिंह को आवाज दी। गुरुबख्श सिंह के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग एकत्र होकर आग बुझाने में लग गए। गुरुबख्श के पुत्र विनोद कुमार ने बाड़े में घुसकर जानवरों की रस्सियां काटकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। आग की तेज लपटों से विनोद कुमार के हाथ पैर जल गए।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से बाड़े में बंधे तीन मवेशी जिनमें दो बैल और एक भैंस शामिल है झुलस कर मर गए। बाड़े में रखी दो साइकिलें, चारपाई, बिस्तर आदि सामान भी जल गया। गुरुबख्श सिंह ने कर्जे के पैसे से भैंस खरीदी थी। अभी वह कर्ज भी नहीं अदा कर पाया था। आग में झुलसे विनोद का इलाज बेहजम सीएचसी में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें