फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में की चेकिंग, यात्रियों का सामान चेक किया

Wed, 06 Jan 2016 09:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों की धमकी के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार को पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्लेटफार्म और यात्रियों के बैग तथा ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन

आतंकियों की ट्रेनों में विस्फोट करने की धमकी के बाद जिले की पुलिस ने बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। आधुनिक चेकिंग उपकरणों से लैस पुलिस के जवान बुधवार को सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पहुें और यात्रियों के बैग चेक किए। इस दौरान पुलिस के जवानों ने माइन डिटेक्टर, सर्च मिरर, मेटल डिटेक्टर आदि से नैनीताल एक्सप्रेस और रूहेलखंड एक्सप्रेस में चढ़कर डिब्बो के अंदर चेकिंग की।
प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान को चेक किया तथा संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों से पूछताछ भी की। इस संबंध में सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आतंकी घटनाओं के बाद अलर्ट रहने के आदेश हैं इसी क्रम में दोनों तरफ जाने वाली ट्रेनें चेक की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडो नेपाल बार्डर पर एसएसबी के कमांडेंट के साथ बैठक की गई है। बार्डर पर भी लगातार चेकिंग की जाएगी तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिस इस तरह के चेकिंग अभियान चलाएगी। चेकिंग अभियान में सीओ सिटी के अलावा कोतवाली प्रभारी दुर्गेशचंद श्रीवास्तव, एसएसआई रामऔतार यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर, वीपी सिंह, एसआई विजय सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें