फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक के सामने आया कुत्ता, खमरिया थाने के दो सिपाही घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। मूसेपुर के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक के सामने कुत्ता आने से खमरिया थाने में तैनात दो सिपाही घायल हो गए। सिपाही सचिन राव और मनोज कुमार वर्मा शासकीय कार्य से बाइक से जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को खमरिया सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि घायल दोनों सिपाहियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

-
दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल
खमरिया। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम परसिया गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सुजावलपुर निवासी संदीप (24) पुत्र जगदीश प्रसाद और परसिया निवासी सोनकर (20) पुत्र वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
संदीप खमरिया से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि सोनकर खमरिया की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर दुकानों के पास हादसा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया। सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें