फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यू-डायस में संशोधन के लिए विद्यार्थियों को लगाने पड़ रहे चक्कर

Sat, 10 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यू-डायस में संशोधन कराने के लिए विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को बीआरसी से लेकर बीएसए और डीआईओएस कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों से आवेदन लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचने वालों को माध्यमिक स्तर के संशोधन के लिए डीआईओएस कार्यालय भेज दिया जाता है। इससे प्रक्रिया में देरी हो रही है। जिले में करीब चार से पांच हजार आवेदनों में संशोधन होना है।
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस के एसजीरो-3 आवेदन में नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आधार, कक्षा और माता-पिता के नाम में संशोधन किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधक इन बदलावों के लिए आवेदन लेकर बीएसए कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पांच से अधिक आवेदन लंबित हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बीएसए कार्यालय में आने वाले आवेदनों का संशोधन वहीं किया जाना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों की उदासीनता के कारण उन्हें दूसरे कार्यालय भेजा जा रहा है।
-
संशोधन में बढ़ रही कागजी कार्रवाई
डीआईओएस कार्यालय पहुंचने वाले आवेदनों को एकत्र करने के बाद कवरिंग लेटर के साथ बीएसए कार्यालय भेजना पड़ता है। इससे कर्मचारियों का काम दोहरा हो रहा है और संशोधन में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन


-कार्यालय में यू-डायस संशोधन के लिए कर्मचारी तैनात है। उसी को संशोधन करना होता है। माध्यमिक स्तर के संशोधन डीआईओएस के कवरिंग लेटर से होते हैं, जबकि बेसिक के आवेदन सीधे लिए जा रहे हैं। अगर कोई कोताही बरत रहा है तो इसकी जांच कराऊंगा।
प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें