फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी मार्ग पर बनेगा डिवाइडर, अप्रैल से काम होगा शुरू

Mon, 30 Mar 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। हाईवे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा तक डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का कार्य अप्रैल में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था। गड्ढों और जलभराव के कारण प्रसूता महिलाओं और एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार समय पर इलाज न मिलने का खतरा भी बना रहता था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे।
नगर पंचायत चेयरमैन नफीस खां के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण मार्ग को मंजूरी मिली है। उन्होंने लगातार विभागीय स्तर पर पैरवी कर समस्या को उठाया, जिसके बाद शासन ने हरी झंडी दी। सड़क के डिवाइडर बनने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ गौरव सिंह ने बताया कि डिवाइडर निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। करीब सवा करोड़ की लागत से सीएचसी तक सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें