फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चंदे के विवाद में मारपीट, पुजारी बोले- मुझे भी रखा गया बंद

Tue, 15 Sep 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पं.जनार्दन पांडे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के खमरिया कोईलार गांव में चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में मंदिर के पुजारी जनार्दन मिश्र ने कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुजारी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी शिकायत में नाम होने के बावजूद थाना परिसर स्थित मंदिर से बंद कर दिया गया और 12 घंटे से अधिक समय तक रखा गया।
दूसरी तरफ विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और बांका से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले पक्ष के सूरज कुमार निवासी खमरिया कोईलार ने तहरीर में आरोप लगाया कि 13 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे चंदे के विवाद में रमेश पांडे, धर्मेंद्र पांडे, हरिओम पांडे, शिवाश पांडे, रामकमल पांडे और अरुण पांडे ने एकराय होकर लाठी-डंडों से उसे पीटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और मंदिर में प्रवेश न करने देने की बात कहने का भी आरोप लगाया। शोर सुनकर पत्नी रूपा बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट का आरोप है।
दूसरे पक्ष के रमेश पांडे पुत्र जनार्दन प्रसाद पांडे ने तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब 9:30 बजे शिवकुमार, सूरजलाल, अरुण कुमार और रामकुमार रंजिशन लाठी-डंडे और बांका लेकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भाभी सरिता पांडे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे रमेश पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया। तहरीर में घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को जबरन ले जाने की कोशिश और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है।
पुजारी जनार्दन मिश्र ने वीडियो में बताया कि वह करीब 14 वर्षों से थाना परिसर स्थित मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और देखरेख कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव में हुए विवाद के बाद उन्हें थाना परिसर में बंद कर दिया गया, जबकि संबंधित पक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में उनका नाम नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 12 घंटे से अधिक समय तक थाना परिसर में रखा गया।
वीडियो में पुजारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी है। पुजारी ने थाना परिसर में सिपाही की जन्मदिन पार्टी में डांस होने का भी आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुजारी की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शिवम कुमार, सीओ निघासन

पं.जनार्दन पांडे। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें