फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विक्षिप्त महिला का सड़क किनारे हुआ प्रसव, घंटों कराहती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रेलवे स्टेशन रोड पर रोडवेज डिपो के निकट नाले के किनारे विक्षिप्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया। गंदगी के बीच नाले के किनारे जमीन पर नवजात शिशु के साथ पड़ी महिला की कराह सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह महिला कई दिनों से सड़क पर भटक रही थी। महिला कहीं बाहर की बताई जा रही है। लोगों ने मामले की सूचना एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और सीएचसी अधीक्षक डॉ गणेश कुमार को दी। महिला को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला चिकित्सक डॉ. यामिनी बादल ने प्रसूता और नवजात का इलाज किया।
डॉक्टर ने बताया कि प्रसव समय से पहले हुआ है। बच्चा और प्रसूता दोनों कमजोर हैं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों की हालत ठीक बताई गई है। इधर अस्पताल से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें