निघासन। साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे गांव लुधौरी निवासी 45 वर्षीय छेदालाल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
गांव लुधौरी निवासी छेदालाल (45) सोमवार शाम साइकिल से दुबहा साप्ताहिक बाजार गए थे। वहां से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। लुधौरी स्थित आजम ट्रेडिंग कंपनी के पास निघासन की ओर से आ रही एक बस की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का अगला हिस्सा सीधे छेदालाल के सिर से टकराया।
इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। संवाद