मझगईं। मझगई रेंज के अंतर्गत कौड़ियां गांव में बीती रात आबादी के बीच अचानक मगरमच्छ आ पहुंचा। रात करीब 11 बजे ग्रामीण मटरू लाल के घर के बाहर नल के गड्ढे की नाली में मगरमच्छ को फंसा देख परिजनों और पड़ोसियों के होश उड़ गए। शोर मचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मझगई वन रेंज की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वनकर्मी रामनिवास और दलबीर सिंह ने कड़ी मशक्कत व सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम मगरमच्छ को लेकर सुहेली नदी पहुंची और उसे प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया था। वनकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू कर उसे सुहेली नदी में छोड़ दिया है।