फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 38 लाख से सदर चौराहे से आर्यकन्या तक लगेंगे डिजाइनर पोल और एलईडी लाइटें

Wed, 04 Nov 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेन रोड पर लाइट लगाने वाले पोल के लिए खोदे गए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की सड़कों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। संकटा देवी मार्ग के बाद अब सदर चौराहे से आर्यकन्या चौराहे तक डिजाइनर पोल और एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए खोदाई कर पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 38 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग पर 20-20 मीटर की दूरी पर डिजाइनर पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से संकटा देवी, सदर चौराहे और आर्यकन्या चौराहे तक के मार्ग को आकर्षक बनाने की योजना है। संकटा देवी मार्ग पर पोल लगाकर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी इनका उद्घाटन नहीं हुआ है। मेन रोड पर पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इन मार्गों पर अभी पर्याप्त रोशनी नहीं है। नई लाइटें लगने से यातायात सुरक्षित होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्ते हैं। यहां डिजाइनर पोल और एलईडी लाइटें लगने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। योजना पूरी होने के बाद रात में ये सड़कें आकर्षक रोशनी से जगमगाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें