फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अग्रसेन जयंती पर दिखा परंपरा, उत्साह और भक्ति का संगम

Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांकेगंज मंदिर में महराजा अग्रसेन की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/तिकुनिया/बांकेगंज। महाराजा अग्रसेन जयंती पर परंपरा, उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। गोला गोकर्णनाथ में नगर के नीलकंठ मैदान में समाज के लोग एकत्र हुए। यहां महाराजा अग्रसेन के चित्र पर आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सबसे आगे अग्रवंश का प्रतीक केसरिया ध्वज लेकर समाज के सदस्य चल रहे थे। फूलों से सजे रथ पर महाराजा अग्रसेन का चित्र विराजमान था। शोभायात्रा आंबेडकर मूर्ति, मुख्य अशोक चौराहा और मोहम्मदी रोड से होते हुए गेस्ट हाउस पहुंची। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, संजय बंसल, अनूप अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विक्रम केडिया, दौलत राम अग्रवाल और अजय गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
तिकुनिया में अग्रवाल नवयुवक सेवा समिति की ओर से कस्बे को सजाया गया और रविवार दोपहर तीन बजे ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले अग्रसेन इंटर कॉलेज में गद्दी की बोली लगाई गई। इसमें 35 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर कस्बे के वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद गोयल गद्दी पर काबिज हुए। समिति के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मोलू ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।
विज्ञापन

बांकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार शाम अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में खाटू श्याम का गुणगान किया गया। भक्तों ने सिंहासन पर विराजमान महाराजा अग्रसेन के चित्र की पूजा-अर्चना की। गोविंद राम गोयल और विनोद गोयल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामेश्वर दयाल अग्रवाल, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, रमेश गोयल, राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, हरीकिशन गोयल, अर्जुन गोयल और बजरंग अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें