फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवंगत लेखपाल के आश्रितों को सौंपा 15 लाख का चेक

विज्ञापन
लेखपाल के आश्रितों को 15 लाख का चेक देते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल: स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लेखपाल कैलाश सिंह यादव के आश्रितों को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बृहस्पतिवार को 15 लाख का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल कैलाश सिंह मितौली तहसील में कार्यरत थे। चुनाव में वोटरलिस्ट के पुनरीक्षण में निर्वाचन सुपरवाइजर थे। इनकी ड्यूटी धौरहरा लोकसभा के कस्ता निर्वाचन क्षेत्र में मतदानकर्मियों को ईवीएम, स्टेशनरी वितरण और मतदान के बाद अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख जमा करने में लगी थी। 13 मई को राजापुर मंडी के स्ट्रांग रूम में ईवीएम और अन्य स्टेशनरी जमा कर निर्वाचन कार्य ड्यूटी पर आते समय कस्ता-लखीमपुर मार्ग पर शिवाला तिराहे के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। ट्राॅमा सेंटर ओयल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 15 लाख रुपये की सहायता राशि आश्रितों पत्नी रेखा, बेटी कर्णिका यादव, बेटे हर्ष यादव के संयुक्त बैंक खाता में ई-कुबेर के जरिये भुगतान की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें