फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राखियों की रंगत में घुला भाई-बहन के प्यार का उत्सव

Thu, 20 Aug 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में सजी राखियों की दुकान पर राखी खरीदती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक उपहारों से सज गए हैं। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व के लिए बहनें भाइयों की पसंद और अपनी पसंद के मुताबिक राखियां खरीद रही हैं। वहीं भाइयों के लिए आकर्षक गिफ्ट भी पसंद किए जा रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के फुटपाथ से लेकर दुकानों तक राखियों की दुकानें सज गई हैं। पारंपरिक राखियों के साथ नए डिजाइन और स्टाइल वाली राखियां भी बहनों को पसंद आ रही हैं। दुकानदार नितिन, संतोष शाह और राकेश भोजवाल ने बताया कि बहनें पारंपरिक के साथ नए डिजाइन और आकर्षक स्टाइल वाली राखियां खरीद रही हैं।
सदर चौराहा और मेन रोड पर सबसे अधिक रौनक है। इसके अलावा संकटा देवी रोड, आर्यकन्या चौराहा, खीरी रोड, सौजन्या चौक, मेला मैदान और बेहजम रोड पर भी राखियों की दुकानें सजी हैं। दुकानों पर अलग-अलग रंग, डिजाइन और कीमत की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस बार भाई की पसंद की आकर्षक राखी के साथ अच्छा गिफ्ट भी खरीदूंगी। कोशिश रहेगी कि रक्षाबंधन उसके लिए यादगार बने।
-गार्गी वर्मा, स्वरूप नगर


रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का खास त्योहार है। बाजार में कई तरह की सुंदर राखियां आई हैं। मैंने भाई के लिए खूबसूरत राखी पसंद की है और उसके लिए गिफ्ट भी तैयार किया है।
-कशिश गुप्ता, संकटा देवी
-
राखियों के ये हैं दाम
लेडीज स्टोन, जरकन, एडी राखी : 30 से 450 रुपये
ब्रेसलेट राखी : करीब 200 रुपये
कंगन राखी : 30 से 100 रुपये
बच्चों की कार्टून राखी : 10 से 250 रुपये
फैमिली पैक (भैया-भाभी-भतीजा-भतीजी) : 700 रुपये से
लटकन वाली राखी : 300 रुपये से
लेडीज लुंबा राखी : 400 रुपये से
भैया-भाभी कपल सेट : 250 रुपये से
नोट : कीमत बाजार के अनुसार हैं।

शहर में सजी राखियों की दुकान पर राखी खरीदती युवतियां। संवाद

शहर में सजी राखियों की दुकान पर राखी खरीदती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें