फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना कस्टम और पक्के बिल के 81 ग्राम से अधिक सोना जब्त

Thu, 20 Aug 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली पुलिस ने धनगढ़ी बाजार से बिना कस्टम (भंसार) चुकाए लाए गए 81.880 ग्राम सोने के साथ नेपाली युवक दीपक गौर को गिरफ्तार किया है। वैध बिल और कस्टम दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी और बरामद सोना आगे की कार्रवाई के लिए कैलाली भंसार (कस्टम ऑफिस) के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गश्त पर निकली टीम ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका वार्ड-1 क्षेत्र में बांके जिले के नेपालगंज उप-महानगरपालिका वार्ड-9 निवासी दीपक गौर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 81.880 ग्राम सोना मिला।
पुलिस के अनुसार, सोने की अनुमानित कीमत करीब 21,62,123 नेपाली रुपये यानी भारतीय मुद्रा में करीब 13,51,326 रुपये है। गौर के पास एक दुकान के नाम का सादा बिल मिला, जिस पर आधिकारिक मुहर नहीं थी। सोने से संबंधित अन्य वैध दस्तावेज या कस्टम कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने आरोपी और सोना त्रिनगर धनगढ़ी, कैलाली भंसार कार्यालय को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें