संपूर्णानगर के नानक फार्म मार्ग पर लगाया गया पिंजरा। स्रोत वन विभाग
पलियाकलां। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के कबीरगंज बीट में बाघ की दहशत है। वन विभाग की तरफ से बाघ को पकड़ने के लिए टीमों को लगाने के साथ ही संपूर्णानगर नानक फार्म मार्ग पर सुतिया नाले के पास पिंजरा भी लगा दिया गया है।
संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें लगाई गईं हैं। लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि संपूर्णानगर नानक फॉर्म मार्ग पर सुतिया नाले के पास पिंजरा लगाया गया है।
बता दें कि इस मार्ग पर कई बार बाघ देखा जा चुका है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं और चीनी मिल चलने के कारण रातभर इस मार्ग से ग्रामीणों का निकलना होता है लेकिन इसके बाद भी वन विभाग द्वारा अब पिंजरा लगाए जाने के बाद ग्रामीणों को कुछ सहूलियत मिली है। संवाद