फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ब्लाक में दो बीईओ की दावेदारी

Thu, 02 Jul 2015 10:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कारगुजारियों से एक बार फिर उहापोह की स्थिति बन गई है। हाल में ही रिक्त चल रही पलिया ब्लाक में बीईओ के पद पर शाहजहांपुर से आए सुरेश पाल की तैनाती की गई है, जिन्होंने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन भी कर लिया है। इससे पूर्व में पलिया के बीईओ रहे भरत वर्मा का तबादला आदेश निरस्त होने से बीएसए भी पशोपेश में पड़ गए हैं। लिहाजा उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

बता दें कि जून 2015 में पलिया ब्लाक के बीईओ भरत वर्मा का तबादला दूसरे जनपद में कर दिया गया था। इसके काफी दिनों बाद शासन ने शाहजहांपुर में तैनात बीईओ सुरेश पाल को पलिया ब्लाक का बीईओ बनाया, जिन्होंने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन भी कर लिया है। उधर, पलिया ब्लाक से हटाए गए बीईओ भरत वर्मा का तबादला आदेश निरस्त होने की सूचना गुरुवार को ही बीएसए डॉ. ओपी राय के पास पहुंच गई। बताते चलें कि तबादला निरस्त कराने में माहिर भरत वर्मा इससे पहले भी दो बार अपना तबादला निरस्त करा चुके हैं। इस बार फिर तबादला आदेश निरस्त कराने में कामयाब रहे, भरत वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को ही पशोपेश में डाल दिया है। जबकि उनके खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है।
00
बीईओ सुरेश पाल की तैनाती पलिया ब्लाक में शासन स्तर से हुई हैै। पूर्व में तैनात रहे भरत वर्मा का तबादला निरस्त होने की सूचना मिली है। अब पलिया ब्लाक में किसकी तैनाती होगी, यह शासन स्तर से ही तय होगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी राय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें