फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कदमताल करते कांवड़िये, बोल बम से गूंजे रास्ते

Sat, 08 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओम और डमरू से सुशोभित लाइटों से जगमग शिव मंदिर मार्ग अलीगंज रोड। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ/बांकेगंज/निघासन। सावन में गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कांवड़ यात्राएं तेज हो गई हैं। शारदा और कौड़ियाला नदी से जल भरकर पलिया, भीरा, बिजुआ और निघासन क्षेत्र के कांवड़िए पैदल गोला की ओर बढ़ रहे हैं। रास्तों में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। कुकरा-भीरा जंगल मार्ग कांवड़ियों से गुलजार है और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा स्थित कौड़ियाला नदी से 101 लीटर जल भरकर बोझवा-मटैहिया के पांच कांवड़िये पैदल छोटी काशी के लिए रवाना हुए। अंकित, प्रहलाद, सुप्रीम, विकास और सर्वेश ने सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। कौड़ियाला घाट से गोला की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। शनिवार को उनकी यात्रा भीरा तक पहुंच गई। रास्ते में लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
पलिया, भीरा और बिजुआ के शिवभक्त भी शारदा नदी से जल लेकर कुकरा मार्ग से गोला की ओर बढ़ रहे हैं। कुकरा गांव में कई कांवड़िये विश्राम करते हैं। कांवड़ उत्सव के दौरान गांव भगवाधारी शिवभक्तों से गुलजार है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए थाना मैलानी पुलिस ने इंतजाम किए हैं। एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी और सीओ महक शर्मा पुलिस बल के साथ भ्रमणशील हैं।
विज्ञापन

-
रमुआपुर और दरेरी पुरवा से भी निकलीं टोलियां
ग्राम पंचायत बौधिया कला के मजरा रमुआपुर और दरेरी पुरवा-मोहन पुरवा, नौबना से शनिवार को कांवड़ यात्राएं छोटी काशी के लिए रवाना हुईं। कांवड़ियों ने सरयू नदी से जल भरा। रमुआपुर से सुरेश कुमार, छोटेलाल, रामबहादुर, पंकज कुमार और मुनेश कुमार समेत सैकड़ों शिवभक्त रवाना हुए। यात्रा से पहले तिलकराम यादव ने कांवड़ियों को जलपान कराया और शुभकामनाएं दीं।
दरेरी पुरवा और मोहन पुरवा से शिवभक्तों की नौ टोलियां भी सरयू नदी से जल लेकर रवाना हुईं। जुलूस गांव से गुजरा तो डीजे पर शिवभक्ति गीतों के बीच बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गांव गूंज उठा। अनूप कुमार लोधी ने कांवड़ियों के लिए निशुल्क सेवा की व्यवस्था की।
यात्रा में भगौती प्रसाद मौर्य, प्रमोद कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, रामकेश मौर्य, नीरज कुमार मौर्य, आशाराम पाल, देवीदयाल पाल, ध्रुव कुमार मौर्य, रमेश कुमार, महेश पाल, नेकी राम पाल, दीपक कुमार मौर्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कांवड़िया रामपाल, शिव कुमार और राम प्रताप ने बताया कि वे लंबे समय से भोलेनाथ की भक्ति करते हैं। इस बार कांवड़ के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की आस्था जागी। यह उनकी पहली कांवड़ यात्रा है।
-
ओम-डमरू की रोशनी से सजा अलीगंज मार्ग

गोला गोकर्णनाथ। सावन में छोटी काशी की रौनक बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अशोक चौराहा, आई लव छोटी काशी सेल्फी प्वाइंट और शिव मंदिर जाने वाले अलीगंज मार्ग को ओम और डमरू से सुशोभित डेकोरेटिव लाइटों से सजाया है। शुक्रवार शाम पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पालिका सदस्यों के साथ आतिशबाजी के बीच लाइटें जलाईं। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत अशोक चौराहे से शिव मंदिर तक अलीगंज मार्ग का सौंदर्यीकरण कराया गया है। अशोक स्तंभ और कोतवाली के निकट आई लव छोटी काशी सेल्फी प्वाइंट को भी आकर्षक बनाया जा रहा है। श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान गोकर्णनाथ के दर्शन को आते हैं।
प्रथम चरण में सदर चौराहे से शिवम चौराहे तक डेकोरेटिव लाइटें लगाई गई हैं। आने वाले समय में नगर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लाइटें लगाने की योजना है। इस मौके पर पालिका सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। संवाद

ओम और डमरू से सुशोभित लाइटों से जगमग शिव मंदिर मार्ग अलीगंज रोड। संवाद

ओम और डमरू से सुशोभित लाइटों से जगमग शिव मंदिर मार्ग अलीगंज रोड। संवाद

ओम और डमरू से सुशोभित लाइटों से जगमग शिव मंदिर मार्ग अलीगंज रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें