फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग उठा ले गए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे में सड़क किनारे गल्ला खरीद कर रहे व्यापारी का करीब डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला उचक्के उठा ले गए। व्यापारी व पल्लेदारों के शोर मचाने पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन उचक्कों आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे में रविवार व बृहस्पतिवार को बाजार लगती है। खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ रहती है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता जाने वाले सड़क किनारे सालों से गल्ला व्यापारी रामपाल गुप्ता अपने बेटों के साथ गल्ला खरीदने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे वह अनाज खरीद रहे था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी का ध्यान भटका कर रुपयों भरा बैग उठा लिया और भाग गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में 1.50 लाख रुपये थे। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें