फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर कराए गए बैनामे के मामले में पुलिस ने सीजेएम न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमा मृतका के देवर ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीजेएम न्यायालय के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में जिला बुलंदशहर के थाना नरसेना गेसूपुर हाल पता छैरासी थाना कोतवाली गोला निवासी नजीबुल रहीम खां ने बताया है कि उनकी भाभी खातून जहां पत्नी अजमत अजीम खां की मृत्यु 27 फरवरी 2006 को हो गई थी। छैरासी में उनके नाम 5.4335 हेक्टेयर भूमि थी।
बुलंदशहर के ग्राम बदियाना हाल पता लखरावां कोतवाली गोला निवासी जरीफ खान की पत्नी खातून बेगम ने खुद को खातून जहां बताकर जमीन का बैनामा गांव अग्गर खुर्द निवासी हरविंदर सिंह, मुन्नूगंज पंजाबी कॉलोनी निवासी जतेंदर पाल सिंह, वसली पुर निवासी प्रगट सिंह और मैलानी थाना क्षेत्र के ग्रंट नंबर तीन निवासी जगतार सिंह के नाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें