फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान उचक्का ले गया जेवरों से भरा थैला

विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
वेटर के रूप में पहुंचा था कमरे में, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजापुर चौकी क्षेत्र में स्थित युवराज पैलेस में मंगलवार की रात हुए शादी समारोह में वेटर के तौर पर आया एक उचक्का जेवरों से भरा थैला ले गया। इससे लड़की पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। रात में ही मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक उचक्का बैग लेकर जा चुका था।
मिदनिया गांव निवासी अमन वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि युवराज पैलेस में शादी समारोह के दौरान कुर्सी पर तीन बैग रखे थे, जिनमें लड़की के जेवरात समेत कपड़े आदि सामान रखा था। रात करीब नौ बजे लड़की के फोटो खींचने के दौरान एक वेटर कमरे में आया और मौका ताड़कर तीनों बैग उठा ले गया। बैग में एक सोने की चेन, दो डायमंड रिंग, चार सोने की रिंग, पायल, चांदी की प्लेट, 10 चांदी के सिक्के समेत आठ हजार रुपये थे। बैग गायब होने की जानकारी होते ही लड़की पक्ष में अफरातफरी मच गई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई और लोगों ने संदिग्ध वेटर की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जैसे-तैसे विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसके बाद बुधवार को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

राजापुर चौकी पुलिस ने मौके पर जांच की तो घटना के वक्त सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इससे पैलेस के मैनेजर की भूमिका भी शक के दायरे में आ गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वेटरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही चौकी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी। घटना के दौरान करीब नौ बजे सीसीटीवी की रिकार्डिंग बंद थी। घटना से पहले के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पैलेस के मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि वेटर और कैटरिंग के बारे में उसे जानकारी होगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें