फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अवैध वसूली की शिकायत करेंगे एसपी से

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिवासी किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति
पलियाकलां। पलिया से खाद लेकर गांव जा रहे थारू किसानों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत किसान एसपी से करेंगे। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव छेदिया में बैठक कर सिपाहियों की कारगुजारी का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया है कि थारू ग्राम सरियापारा, छेदिया पूरब, छेदिया पश्चिम, ढखिया, सूंड़ा आदि के तेरह किसान शनिवार को अपनी खेत बही पर यूरिया खाद की बोरी चढ़वाकर ट्रैक्टर से गांव आ रहे थे। दुधवा में गश्त के नाम पर बैठे पुलिस के दो सिपाहियों ने उनसे जबरदस्ती दो सौ रूपया प्रति कृषक ले लिए। खाद ले जाने वालों में ट्रैक्टर मालिक मोलीराम राना के अलावा रामबहादुर राना, संतराम, रोशन, श्रीभगवान, जोखन राना, वंधूराम, राम रतन, छंगाराम राना आदि शामिल थे। बैठक में पुलिस कर्मयों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई गांवों के सैकड़ों कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें