फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांवड़िए की मौत पर बवाल

Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चार घंटे तक लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव चफरिया से कांवड़ लेकर गोलागोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियाें के जत्थे में चल रहे भोले (60) को लखीमपुर की ओर से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, इससे भोले की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए सैकड़ों कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामा करीब चार घंटे तक चला। डीएम गौरव दयाल और एसपी अरविंद सेन ने गुस्साए कांवड़ियों को बमुश्किल शांत कर जाम खुलवाया।
चफरिया गांव निवासी भोले बुधवार की सुबह अपने गांव के लोगों के साथ गोला में जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकला था। शारदानगर में रात्रि विश्राम के बाद वहां से कांवड़ियों का जत्था सुबह चार बजे गोला गोकर्णनाथ के लिए पैदल रवाना हुआ। करीब छह बजे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव खइया के सामने लखीमपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जत्थे में चल रहे भोले को रौंद दिया। भोेले की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और अन्य मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग गए। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जला दिया और भोले का शव वहीं रखकर शारदानगर-लखीमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने स्थिति बिगड़ते देख सीओ धौरहरा सहित एएसपी बालेंदु भूषण सिंह पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच डीएम गौरव दयाल और एसपी अरविंद सेन मौके पर पहुंच गए। उनके आश्वासन पर कांवड़िए माने, तभी ही जाम खुला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



000
हर वर्ष कांवड़ लेकर गोला आता था भोले
शारदानगर। चफरिया गांव निवासी भोले, शिवशंकर का परम भक्त था। वह कई वर्षों से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ आता था। यह जानकारी भोले के छोटे भाई गयाप्रसाद ने दी। भोले की मौत से उसके सभी साथी शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें