फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक आवेदन का समय
कक्षा नौ और 10 के ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त से
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11 और इससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थी एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। शासन ने छात्रवृत्ति आवेदन का कार्र्यक्रम जारी करते हुए आवेदन के लिए 31 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्र्धारित कर दी है। वहीं पूर्वदशम (कक्षा नौ एवं 10) के विद्यार्थी एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। जबकि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के संबंध में शासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यार्र्थियों की अर्र्हता के लिए आय सीमा निर्धारित की गई है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए आय सीमा एक लाख तक और एससी/एसटी के लाभार्थियों के लिए अधिकतम आय सीमा दो लाख रुपये वार्र्षिक मानक निर्धारित किया गया है। 31 अक्तूबर 2014 तक आनलाइन आवेदन वेबसाइट स्कालरशिप.यूपी.एनआईसी.इन पर भरे जाएंगे। इसके बाद सात नवंबर 2014 तक विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों में आवेदन प्रिंट आउट (हार्ड कापी) जमा करेंगे, जिसके साथ में आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे। इसी तरह पूर्वदशम के विद्यार्थी एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरेंगे। इसके बाद कॉलेज स्तर, डीआईओएस स्तर, समाज कल्याण विभाग स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। खास बात यह है कि शासन ने 31 दिसंबर 2014 तक सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड सही-सही भरे, अन्यथा त्रुटि होने पर फार्म निरस्त हो सकता है। बैंक खाते सीबीएस बैंक में खुले होना अनिवार्य हैै।
- रणजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें