फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदहाल हुआ शहर

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले-नालियों की सफाई की खुली पोल, जलभराव
विज्ञापन

कई रास्तों पर कीचड़ होने से बढ़ी मुश्किलें
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर में नाले-नालियों की सफाई की पोल खुल गई है। कहीं जलभराव तो कहीं कीचड़ से पूरा शहर नर्क में तब्दील हो गया है। रविवार को सुबह से धीमी और उसके बाद दोपहर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया है लेकिन बारिश से शहर के निचले इलाकों में बसे मोहल्लों में लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर धीमी बारिश होती रही। इससे सड़कों पर कीचड़ हो गया। कई जगह लोग फिसल कर गिरे। दोपहर में कई बार मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से कुछ समय के लिए कीचड़ तो धुल गया लेकिन जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। सुबह से बारिश होने के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल पाया। रविवार होने के कारण सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहे। इससे लोगों ने जमकर बारिश का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टेशन के सामने रोड पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को उधर से निकलने में दिक्कत हुई। राजगढ़ मोहल्ले में सीतापुर रोड का भी कुछ यही हाल था। वहां भी घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया था। लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर जलभराव से भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वाजपेयी कॉलोनी जाने वाले रोड पर पानी का बहाव होने से कुछ देर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से हीरालाल धर्मशाला चौराहा तक ओवरब्रिज के नीचे उत्तर की ओर बने रास्ते पर इतना कीचड़ हो गया है कि कई बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग फिसल कर गिर गए, इससे उन्हें चोटें आईं। मेला मैदान चौराहे से गढ़ी रोड जाने वाली रोड पर कीचड़ ही कीचड़ है। लोगों का इस रोड पर गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। नाले-नालियों की सफाई ठीक से न होने के कारण अधिकतर नाले-नालियां चोक हैं। इससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। गंगोत्रीनगर मोहल्ले में तो नाव चलने की नौबत आ गई है। शिव कॉलोनी, शिवपुरी आदि मोहल्लों में भी जलभराव है। कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलभराव से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें